सार्वजनिक भूमि पर पट्टा धारक काबिज










सार्वजनिक भूमि पर पट्टा धारक काबिज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ ने गत पांच वर्ष में पट्टा धारकों से करोड़ों रुपए मूल्य की भूमि वापिस लेने का एक भी प्रयास नहीं किया। जिस कारण पट्टा धारकों के आश्रितों की मौज आ गई है।

बात कई दशक पुरानी है जब परिषद की सैकड़ों वर्ग गज भूमि मामूली किराए पर पट्टे पर एक व्यक्ति को आवंटित कर दी गई जिसका नवीनीकरण हर दस साल में हुआ। इस पट्टे की अवधि 1970 में समाप्त हो चुकी है।

अनुबंध में स्पष्ट उल्लेख है कि पट्टा दाता पट्टेदार को नोटिस देकर 6 माह में अपनी भूमि को वापिस ले सकता है, परंतु नगर पालिका ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। इसके अलावा नगर पालिका की भूमि पर कई रसूकदार लोगों ने कब्जा कर रखा है। नगर पालिका की कई दुकानें भी पट्टा धारकों के पास है।

खास बात तो यह है कि पट्टा धारक तो ब्रह्मलीन हो चुके है, अब कब्जा उनके आश्रितों का है। एक ट्रस्ट की भूमि को तो पट्टा धारक बेच चुके है। नगर उपभोक्ता संघ ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर नगर पालिका की भूमि  का लैंड आडिट कराए जाने की मांग की है।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!