हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवाजीपुरा की गली नंबर 3 में बुधवार की देर शाम तारों से अचानक चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते धमाके शुरू हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले से जुड़ा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ समय के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। बताते चलें कि जिस दौरान यह स्पार्किंग हुई तो ऐसा लगा कि गली में आतिशबाजी छूट रही है।
आपको बता दें कि हापुड़ के नवाजीपुरा की गली नंबर-3 का यह मामला है जहां पर बीती शाम तारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और काफी देर तक तारों में स्पार्किंग होती रही। मोहल्लेवासियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कोई छत से तो कोई बालकनी में खड़ा होकर तारों से निकलने वाली स्पार्किंग को अपने कैमरे में कैद करने लगा। इस दौरान इतनी तेज आवाज हुई कि गली में मानो पटाखे छूट रहे हो। घरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई तो लोग घरों के बाहर आए और उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया।




























