👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के मौहल्ला फूलगढ़ी में 55 फुट गहरे बोरवेल में गिरे अबोध बालक मुनाविया को करीब 7 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के दौरान सकुशल बाहर निकालने पर नागरिकों ने आभार व्यक्त किया हैं। इस रेस्क्यू आपरेशन में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य व एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रुप से प्रयास किया था।सामाजिक कार्यकर्ता इमरान खान बुधवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी मेधा रुपम को प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































