हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में आरएसएम स्कूल की बस चालक की लापरवाही के चलते सड़क हादसे का शिकार हुई जहां सात छात्र, एक शिक्षक और चालक स्वयं घायल हो गया। भले ही हादसे में सभी को मामूली चोटें आई हो लेकिन यह हादसा और भी ज्यादा बड़ा हो सकता था यदि समय रहते ट्रक चालक ब्रेक ना लगाता। स्कूल बस चालक की लापरवाही का खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ता। बस चालक ने शॉर्टकट के चक्कर में छात्रों की जान जोखिम में डाल गलत दिशा का मार्ग चुना और यह लापरवाही हादसे की भेंट चढ़ गई।
ज्ञात हो कि जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सिंभावली थाने के सामने स्कूल बस और ट्रक की सोमवार की सुबह भिड़ंत हुई जिसमें सात छात्र समेत कुल 9 लोग घायल हुए। सिंभावली में हुए इस सड़क हादसे में आर एस एम स्कूल के चालक की लापरवाही उजागर हुई है जो बस को रॉन्ग साइड से ले जा रहा था। आर एस एम स्कूल बस के चालक की लापरवाही से बस की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रक से हुई। साथ ही कोहरा अधिक होने की वजह से चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी और रॉन्ग साइड बस ले जाने लगा। स्कूल जाते समय यह सड़क हादसा हुआ।
बस में एक शिक्षक भी सवार थे जो सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए। सड़क हादसे के दौरान स्कूल बस क्षतिग्रस्त हो गई जिसे पुलिस ने साइड कराया लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल बस के चालक की लापरवाही से छात्रों की जिंदगी कुछ पल के लिए खतरे में पड़ गई थी।




























