👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। ऐसे में पेड़ों को भी काटा जा रहा है जिससे यातायात बीच-बीच में कुछ देर के लिए प्रभावित भी हो रहा है।
आपको बता दें कि गढ़ से मेरठ आने जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है जो इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। हाइवे को चौड़ा करने के लिए रास्ते में खड़े पेड़ों को भी क्रेन आदि की मदद से हटाया जा रहा है। हाईवे तैयार होने के पश्चात गढ़-मेरठ आने जाने वाले यात्रियों को काफी आसानी होगी।




























