हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना खंड में स्थित एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर छात्रा के पिता ने स्कूल में हमेशा देरी से आने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित हुआ है जिसके पश्चात अधिकारियों में हड़कंप मच गया। धौलाना खंड के एबीएसए योगेश गुप्ता ने मामले में संज्ञान लेकर जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।
बताया जा रहा है कि एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका अक्सर स्कूल में लेट पहुंचती है। ऐसे में एक छात्रा के पिता ने प्रधानाध्यापिका का वीडियो बना लिया। मामले की जानकारी प्रधानाध्यापिका को लगी तो वह भड़क गई और उसने सातवीं कक्षा की छात्रा को विद्यालय से निकालते हुए सुधर जाने के लिए कहा। मामले से जुड़ा वीडियो अभिभावक ने वायरल कर दिया जिसके पश्चात जांच शुरू हो गई।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























