हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर की हरिजन बस्ती में अक्सर जलभराव रहता है जिसके चलते एक नाली का निर्माण कराया जा रहा है जिससे हरिजन बस्ती के गंदे पानी की उचित निकासी हो सके लेकिन गांव के ही कुछ लोग लगातार नाली निर्माण का विरोध कर रहे हैं जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने मंगलवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का कहना है कि हरिजन बस्ती में एक छोटा तालाब है जिसमें पानी जाने से तालाब ओवरफ्लो हो जाता है और इसका पानी सड़कों पर आ जाता है। करीब 2 फीट तक पानी सड़कों भर जाता है जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। बता दें कि गांव रसूलपुर बहलोलपुर एसएलडब्ल्यूएम योजना के अंतर्गत आता है जहां ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नाली निर्माण शुरू कराया गया जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।
हरिजन बस्ती में रह रहे लोगों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग नाली बनाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि हरिजन बस्ती का पानी गांव के बड़े तालाब में नहीं जाएगा। बस्ती वासियों ने सीडीओ के नाम ज्ञापन लिख कर न्याय की मांग की है।
























