👁 1 views Views
अवैध रायफल लेकर आया पकड़ा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है,जो जनपद मेरठ के थाना मुडाली के गांव जिसौरा से रायफल लेकर आया था और हापुड क्षेत्र में घूम रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध रायफल (रायफल .315 बोर) व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी का नाम जाने आलम बताया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























