चौपाल फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क मास्क का वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के धौलाना तहसील के गांव छज्जूपुर एवं सिरोधन की शिक्षण संस्थान महाराणा पब्लिक स्कूल व जनता इंटर कॉलेज छज्जूपुर डहाना में सामाजिक संस्था “चौपाल फाउंडेशन” के द्वारा समस्त शिक्षक स्टाफ और विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता का KN95 मास्क एवं सेनेटाइजर का निशुल्क वितरण किया गया।
संस्था ने 1500 मास्क और सेनेटाइजर नि:शुल्क वितरित किए।संस्था चौपाल फाउंडेशन जो विगत 6 सालों से निरंतर सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रही है। संस्था के कार्यकर्ता ने कहा कि कि कैसे आज के समय में मास्क एक अनिवार्यता बन गई है। उन्होंने बच्चों को वर्तमान में कोविड के तेजी से पसारते कदम और उनसे बचाव के लिए उपाय और मास्क की उपयोगिता एवं अनिवार्यता के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर उपिस्थत रहे हनी राणा, अक्षय राणा, कपिल राणा, हिमांशु राणा, जोनि राणा, कुश वत्स, विकास राणा आदि लोग मौजूद रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























