VIDEO: लकड़ी से भरा ट्रक गाड़ी पर पलटा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गाड़ी पर पलट गया। राहत की बात यह रही कि कार सवार सकुशल बाहर निकल आए। हालांकि इस दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामला रविवार की देर रात का है जब एक कार में सवार कुछ लोग धौलाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर ततारपुर बाईपास के पास पहुंची तो लकड़ी से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे के दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। कार सवारों को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। देहात पुलिस का कहना है कि इस हादसे के दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 







Related Posts

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुरा में आयोजित एक शादी में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान की गाड़ी पर युवक…

Read more

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!