👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एफसीआई में भी अब विद्युत ट्रेनों का संचालन होगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि एफसीआई डिपो हापुड़ के अंदर खाद्यान्न से लदी मालगाडियों के आवागमन के लिए छह लाइनें बिछाई गई थी। साल 2010 के आसपास रेलवे ट्रैक की मियाद पूरी होने पर माल गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया लेकिन 2011 में फिर से नए रेलवे ट्रैक बिछाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान विद्युत लाइन न होने की वजह से डीजल की ट्रेनें ही एफसीआई में संचालित की जा रही थी। विद्युत ट्रेनों के संचालन के लिए तैयारी कर ली गई है। अब जल्द ही एफसीआई में विद्युत ट्रेनों का भी संचालन होगा।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

























