हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने शनिवार की देर रात पुलिस बल के साथ गढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की और क्षेत्र में गश्त की। पुलिस का कहना है कि किसी भी दिशा में असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस दौरान चेकिंग पॉइंट बनाकर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की। गढ़ क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने कहा कि न्यू ईयर पर लोग अक्सर शराब पीकर वाहन चलाते हैं। ऐसे में इस तरह के शराबियों के खिलाफ भी अभियान चलाएगी। साथ ही गढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त की।
























