फौजी ने हेलमेट बांटकर वाहन चालकों को जागरुक किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सड़क हादसों से चिन्तित एक फौजी नववर्ष के प्रथम दिन लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से सड़क पर निकाला और हापुड़ के मेरठ तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से 50 ऐसे दुपहिए वाहन चालकों को हेलमेट, गुलाब व पौधे वितरित किए, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। फौजी ने वाहन चालकों से कहा कि वे हेलमेट अवश्य लगाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा अवश्य लगाएं।
सीआरपीएफ की 150 बटालियन में एएसआई पद पर तैनात जितेंद्र कुमार नववर्ष के प्रथम दिन रविवार को ट्रैफिक सी.ओ और ट्रैफिक इंस्पैक्टर मनु चौधरी से मिला और कहा कि वह नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा ट्रैफिक नियमों को पालन कराने हेतु दुपहिए वाहन चालकों को हेलमेट आदि वितरित करना चाहता हूं। सीआरपीएफ के जवान के ट्रैफिक पुलिस की मदद से ऐसे दुपहिए वाहन चालकों को हेलमेट, गुलाब का फूल व पौधे वितरित किए जो बिना हेलमेट के वाहन ड्राईवर कर रहे थे।

























