उत्तराखंड से चोरी बिजली का तार सिम्भावली में बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने बिजली तार चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से आठ कुंतल बिजली का तार बरामद किया है। बदमाशों ने यह तार उत्तराखंड से चोरी किया था और दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे कि सिम्भावली पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि सिम्भावली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अनिल कुमार पुलिस बल के साथ बक्सर रेगूलेटर नहर पटरी पर चैकिंग कर रहे थे कि पुलिस एक महिंद्रा पिकअप को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर 8 कुंतल बिजली का तार बरामद किया गया।
पकड़े गए बदमाश मूलरुप से जनपद बदायूं के रहने वाले है और हाल ही में वे उत्तर पूर्वी दिल्ली की बुद्ध बिहार व श्रीराम कालोनी में रहते है। बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम मुनीर अहमद व मौहम्मद आलीम बताए है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड से चोरी किया हुआ हाईटेंशन बिजली तार वे बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
























