जनपद हापुड़ में दफा 144 लागू










जनपद हापुड़ में दफा 144 लागू

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने नववर्ष व आगामी त्यौहारों व विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन को देखते हुए जनपद हापुड़ में धारा 144 लागू की है यह निषेधाज्ञा 29 जनवरी 2023 की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

एक सरकारी प्रैसनोट में बताया गया है कि निषेधाज्ञा के दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर न एकत्र होंगे और न ही एक साथ चलेंगे। यातायात अवरुद्ध करना भी दंडनीय होगा। अफवाएं फैलाना व भ्रमप्रचार करना भी दंडनीय होगा। कोई भी व्यक्ति व व्यक्ति समूह किसी भी प्रकार के राजनैतिक, जातिय, धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को बिगाड़ने वाले किसी भी प्रकार के नारे आदि नहीं लगाएंगा, तथा न ही सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करेगा। कोई भी व्यक्ति जनपद हापुड़ की सीमा के अंतर्गत किसी भी प्रकार का शस्त्र व विस्फोटक पदार्थ आदि लेकर आवागमन नहीं करेगा, साथ ही कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं करेगा आदि।

बॉडी बिल्डिंग के लिए खरीदें 100% ओरिजिनल सप्लीमेंट: 9639279522








Related Posts

ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

ठगे गये 43 हजार, वापिस मिले 20 हजार

पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल किया बरामद

टीईटी की अनिवार्यता से खफा शिक्षकों ने किया राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास

टीईटी की अनिवार्यता से खफा शिक्षकों ने किया राज्य मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास

एसपी से मिले पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूरे केस का खुलासा करने की उठाई मांग

एसपी से मिले पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूरे केस का खुलासा करने की उठाई मांग

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने याद किया

हापुड़: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

हापुड़: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
error: Content is protected !!