हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने बीती रात देसी शराब के ठेके के शटर का ताला तोड़कर एक लाख 87 हजार रुपए की शराब चुरा ली और फरार हो गए। अगले दिन सुबह सेल्समेन ठेके पर पहुंचा तो मामले की जानकारी हासिल हुई।
ठेके के मालिक के पुत्र रिंकू का कहना है कि जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव समाना में उनका पार्टनरशिप में एक देसी शराब का ठेका है। गुरुवार की रात को ठेके का ताला लगा कर वह 27,000 रुपए की नकदी लेकर घर चला गया था कि शुक्रवार की सुबह करीब 6:15 जब सपना सपनावत निवासी सेल्समैन ठेके पर पहुंचा तो टूटा हुआ ताला देख उसके होश उड़ गए जिसके बाद उसने रिंकू को मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलने पर रिंकू मौके पर पहुंचा और खेड़ा निवासी पार्टनर को मामले से अवगत कराया। चोरों ने इस दौरान 1,87,000 रुपए कीमत की 74 शराब की पेटियों पर हाथ साफ कर दिया जिनमें करीब तीन हजार पव्वे रखे हुए थे। मामले की जानकारी मिलने पर रिंकू ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मामले में हापुड़ के फारेस्ट रेंजर…
Read more
























