Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड स्थित अनिल एंड ब्रदर्स के गोदाम पर नायब तहसीलदार ने छापा मारा जहां दुकान के बाहर खड़े ट्रक में चावल बरामद हुआ लेकिन मंडी शुल्क की रसीद नहीं मिली। इस दौरान चार गोदामों पर भी छापामार कार्रवाई की गई जहां 664 क्विंटल चावल बरामद होने पर 3.37 लाख का जुर्माना लगाया।
अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि एक दुकान के बाहर खड़े ट्रक में राशन भरा है जिसके चलते नायब तहसीलदार पवन कुमार ने अधिकारियों के साथ छापा मारा। हालांकि चावल तो मिला लेकिन अधिकारी यह पुष्टि नहीं कर सके कि यह राशन का चावल है। इस दौरान अलग-अलग चार गोदामों में भी छापा मारा जहां कुल मिलाकर 664 क्विंटल चावल बरामद हुआ। इस दौरान मंडी शुल्क चोरी के मामले में 3.37 लाख का जुर्माना लगाया गया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























