हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रात में पड़ रही जबरदस्त ठंड को देखते हुए हापुड़ नगर पालिका परिषद की भाजपा से चेयरमैन पद की भावी उम्मीदवार अलका निम ने जरूरतमंदों को रजाइयां वितरित की जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ठंड ना लगे।
बता दें कि दिन पर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात में ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाती है। सर्द हवाओं से लोगों को बचाने के लिए नगर सेविका अलका निम बीती रात हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और जरूरतमंदों को रजाईयां वितरित की। अलका निम पिछले कई वर्षों से समाज सेवा कर रही हैं जो समय-समय पर सामने आकर निस्वार्थ भाव के साथ लोगों की मदद कर रही हैं। बता दें कि अलका निम नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद के लिए भाजपा के टिकट पर एक सशक्त दावेदार के रूप में भी सामने आई है।
























