👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में तैनात लेखपाल दीपिका झा और लेखपाल केशव शर्मा ने धौलाना के गांवो में गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल बांटे। लेखपाल दीपिका झा ने बताया गरीबों को कड़ाके की ठण्ड से निजात दिलाने के लिए उन बेसहारों का सहारा बने है जो गरीबी की दंश झेल रहे है। ऐसे में गरीब बेसहारा बच्चों की मदद करने में मन को सुकून भी मिला। छोटे-छोटे बच्चे के बीच पहुंचकर उनको शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही उनके बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था भी की।
सर्द हवाएं के बीच पड़ रही ठंड से राहत दिलाने के लिए सड़कों के सहारे जीवन यापन कर रहे गरीब बेसहाराओं के लिए कम्बल पाने के बाद एक तरफ उन गरीबो के चेहरे खिल गए तो दूसरी तरफ उन्होंने लेखपालों की प्रशांसा की।
























