हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख 17 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसपी दीपक भूकर के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा के मोहल्ला सर्वोदय नगर कॉलोनी के रहने वाले रिंकू सैनी का आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले एक वैद्य के यहां उसकी मुलाकात देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूल गढ़ी निवासी नौशायबा बेगम से हुई थी जिसने पीड़ित को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस बीच उसने 3,17,000 रुपए महिला और उसके साथियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। जब युवक ने महिला से सख्ती से तगादा किया तो उसे हत्या की धमकी देने लगे जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाबूगढ़ के गांव मुदाफरा निवासी अभिषेक, लखनऊ निवासी संजय व श्याम तथा फूलगढ़ी निवासी नौशायबा बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261

























