👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर द्वारा उचित कदम ना उठाए जाने से खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को आवारा पशुओं ने टक्कर मार दी जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आवारा पशुओं के चुंगल से श्रद्धालुओं को छुड़ाया। लोगों ने आवारा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की। आपको बता दें कि गाजियाबाद निवासी रमेश तथा गुलावठी निवासी अनिल को आवारा पशुओं ने टक्कर मार दी जिससे दोनों चोटिल हो गए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























