दुष्कर्म के आरोपी डाक्टर के हास्पिटल पर ताला लटका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक किशोरी के साथ क्लीनिक पर छेड़छाड़ करने व अश्लील हरकतें करने वाला तथा मकान में दुष्कर्म करने का आरोपी डाक्टर पुलिस गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर भागा फिर रहा है और भूमिगत हो गया है। डाक्टर के क्लीनिक पर ताला लटका है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हापुड़ के माता मौहल्ला का रहने वाला चिकित्सक डा.जितेंद्र कुमार कंसल संजय विहार कालोनी में माया हास्पिटल नाम से क्लीनिक है। आरोप है कि डाक्टर हास्पीटल में जब भी एक महिला अपनी बेटी के साथ आती तो डाक्टर मौका पाकर बेटी के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करता था।
डाक्टर का एक मकान असौड़ा रोड पर भी है। इस मकान में सितम्बर माह में डाक्टर जितेंद्र कंसल ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद डाक्टर की हरकतें बढ़ती ही गई। पीड़िता ने आरोपी डाक्टर सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 328, 323, 307, 376, 294, 376-डी, 506, 120-बी, व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 तथा अनुसूचित जाति, जनजाति एक्ट के तहत महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पता चला है कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने माया हास्पिटल की वैधता की जांच पड़ताल करने तथा पुलिस टीम जांच करने के लिए हास्पिटल पहुंची तो अस्पताल पर ताला लटका देखकर वापिस चली गई। पुलिस माता मौहल्ला आवास भी गई, परंतु फिलहाल डाक्टर का पता नहीं चला। सूत्र बताते है कि डाक्टर बिचौलियों के माध्यम से पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाब बना रहा है जिस कारण पीड़ित पक्ष भयभीत है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























