👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिन-पर-दिन तापमान लुढ़कता जा रहा है। सर्दी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों को 100 कंबल वितरित किए जिससे वह ठंड के प्रकोप से बच सकें।
गांव हिंडालपुर में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्यरत मजदूरों और जरूरतमंदों को एचपीडीए के अधिकारियों ने कंबल का वितरण किया। इस दौरान लगभग 100 मजदूरों को कंबल वितरित किए गए जिन्हें पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर विशेष कार्य अधिकारी दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा, देशपाल सिंह, वीरेश कुमार राणा, नवनीत सिंह व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
























