VIDEO: रफीक नगर में दो पक्षों में विवाद, तीन राउंड फायरिंग, चार गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर में शनिवार की शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते फायरिंग हो गई। इस दौरान करीब तीन राउंड फायरिंग हुई। गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वहीं दूसरे पक्ष ने जमकर पथराव किया और सड़क पर ईट-पत्थर बिछ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
आपको बता दें कि मोहल्ला रफीक नगर में मोहल्ला निवासी नाजिम उर्फ़ आनु तथा सलमान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जबकि दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी। राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना मिलने पर हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि दो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान महिलाओं के साथ भी मार पिटाई की गई। जानकारी मिलने पर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हलका बल प्रयोग कर हालातों को काबू में किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 








Related Posts

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड पर भाजपा नेता के पुत्र समेत…

Read more

मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

🔊 Listen to this मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव हाफिजपुर क्षेत्र के हृदयपुर में सोमवार को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

मिठाई की दुकान पर हुई कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल

पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

पिछड़ा वर्ग आयोग ने बीएसए को किया तलब

उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

आज होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थगित, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

आज होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह स्थगित, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
error: Content is protected !!