बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद पाकर जिलाधिकारी हुई भावुक
हापुड़,सीमन (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ की महिला शीर्ष अधिकारी को अपने बीच पाकर असहाय महिलाओं ने न केवल खुशी जाहिर की बल्कि महिलाओं ने शीर्ष महिला अधिकारी को जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया।यह अवसर था बुधवार की रात दस बजे का।इस वक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम अपने स्टाफ के साथ रेन बसरों व स्टेशन आदि स्थानों पर पहुंची और उन्होंने ठिठुरन भरी सर्दी में निर्धन व बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किए।एक रेन बसेरे में शरण पाई महिला तो जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर और कम्बल लेकर इतनी प्रसन्न हुई कि वह जिलाधिकारी से गले मिल बैठी।जिलाधिकारी ने भी महिला को भी पूरी आत्मीयता से गले लगाया और गदगद हो गई।जिलाधिकारी ने स्टाफ को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति इस कड़कड़ाती सर्दी में खुले आसमान के नीचे न सोने पाए।

बॉडी बिल्डिंग के लिए खरीदें 100% ओरिजिनल सप्लीमेंट: 9639279522

























