👁 1 views Views
अवैध कच्ची शराब के धंधेबाज को दबोचा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाते समय एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी नयागांव इनायतपुर का निरंजन है जिसके कब्जे से 100 लीटर अवैध कच्ची शराब, 2000 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करके बेचता था।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






















