👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बेटे ने हरियाणा में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है और जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हापुड़ के निर्भय सिवाल ने पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 66 किलोग्राम वर्ग के सब जूनियर क्लास में हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित की गई जहां निर्भय ने प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्भय की माता शालू चौधरी ने बताया कि उनके बेटे ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है।
























