👁 0 views Views
गांवों तक पहुंचा सट्टे का धंधा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): सट्टे का अवैध कारोबार ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गया।इसका खुलासा एक सटोरिए की गिरफ्तारी से हुआ है। पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने सट्टे की खाईबाडी करते एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है।सट्टेबाज की गिरफ्तारी गांव आठसैनी से हुई है।पुलिस ने सट्टेबाज के कब्जे से 1820 रू0 नकदी व पर्चा सट्टा, पैन, एक गत्ता बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























