👁 0 views Views
5 असामाजिक तत्व जेल भेजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : न्यायालय में तारीख पर हाजिर न होने पर अदालत से जारी वारंट के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव बड़ौदा सिहानी के तरीकन व हकीकत तथा पिलखुवा अनाज मंडी के संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आदर्श नगर के नंदू उर्फ मनोज को जुए के मुकद्दमे में जारी वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव मलकपुर के जिला बंदर रविंद्र उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है, जो चोरी छिपे गांव में ही रह रहा था पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा है कि असामाजिक तत्वों की धर पकड़ हेतु अभियान जारी रहेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























