हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा व्यापारी के साथ अलीगढ़ में 7 अक्टूबर को हुई लूट के मामले में अलीगढ़ पुलिस ने लूटी गए 102 बंधेल के सेट बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट के आदेश पर व्यापारी को पुलिस ने जेवरात सुपुर्द कर दिए जिसके बाद सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के व्यापारियों ने सोमवार को अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि तथा अन्य पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि 7 अक्टूबर को हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी पुनीत जिंदल व्यापार के सिलसिले में हापुड़ लौट रहे थे कि अकराबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइकसवार बदमाशों ने गाड़ी को रोक लिया और 15 लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। अलीगढ़ एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए लूट का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए 102 बंधेल के सेट बरामद किए। कोर्ट के आदेश के पश्चात व्यापारी को लूटा हुआ माल वापस मिल गया जिसके बाद उन्होंने अलीगढ़ पुलिस का आभार जताया।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























