👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार को फोन पर हाथ पैर तोड़ने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला 15 दिसंबर की शाम करीब 4:00 बजे का है जब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विकास भवन स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। कार्य में व्यस्त होने के चलते उनके पास दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से आए फोन को वह उठा ना सके। हालांकि कुछ देर के बाद अधिकारी ने मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो अज्ञात व्यक्ति ने अपना परिचय देते हुए डॉ प्रमोद को जान से मारने की धमकी दी। हापुड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























