👁 0 views Views
छिप कर जुआ खेल रहे थे फिर पुलिस से नहीं बच पाए
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते व 1420रू नकद बरामद किए हैं।पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के नाम आशिक, दीपक, शमशेर व विशाल बताए हैं।खास बात यह है कि जुआरी असौड़ा में एक वैंकटहाल की दीवार के पीछे छिपकर खेल रहे थे परन्तु पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























