हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के देहरा कुटी शिव मंदिर पर किसान नेताओं ने बिजली विभाग के एक जेई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना देकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि जेई घर में घुसकर पैसे ऐंठ रहा है और महिलाओं से अभद्रता कर रहा है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
किसान नेता जीते चौहान और ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि ढोलपुर बिजली घर पर तैनात एक जेई अवैध उगाही करने की मंशा से गांव कटीरा जाफराबाद पहुंचा जहां बिजली कर्मी किसान नेता नितिन के घर में जबरन घुस गए। घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थी जिनके साथ बिजली कर्मियों ने अभद्रता की और घर में रखे 10,000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
गुस्साए किसान मंगलवार को शिव मंदिर पर पहुंचे जहां धरना देकर प्रदर्शन किया। इसी के साथ धोलपुर बिजली घर पर भी किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना है कि जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में सख्त कार्रवाई करें वरना किसान सड़क जाम करेंगे और बिजली घर पर ताला लगा देंगे।
























