हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित रेलवे रोड के सामने एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।
बता दे कि 60 वर्षीय मदन पाल निवासी भरना सिंभावली गुरुवार की दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर सिंभावली रेलवे रोड के पास पहुंचा तो बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि मदन पाल की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस और बाइक को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

























