शिक्षाविद् चंद्रमणि त्यागी को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के शिक्षाविद् चौधरा चंद्रमणि त्यागी का तेरहवां स्मृति दिवस शिक्षा से जुड़े लोगों ने मनाया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
बता दें कि चौधरी चंद्रमणि त्यागी ने हापुड़ में चौधरी तारा चंद जनता इंटर कालेव व डिग्री कालेज की स्थापना की है जिसमें छात्र विद्या अध्ययन कर रहे है। शिक्षाविद् चौधरी चंद्रमणि त्यागी की स्मृति में शुक्रवार को विद्यालय परिस में हवन का आयोजन किया गया जिसमें नरेंद्र त्यागी, संजय त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, राहुल त्यागी, रविंद्र त्यागी आदि ने हवन में आहुतियां डालकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और प्रधानाचार्य डा. के.के. शर्मा ने शिक्षाविद् के व्यक्तित्व पर तथा विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























