हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम ने कार्यवाही करते हुए zomato Hyper Pure Pvt Ltd गालन्द हापुड से काँफी, मयोनीज, नमकीन, सत्तू आटा, मखाना, मूंगफली पट्टी, घी, इनफैन्ट मिल्क पाउडर, चिक्की, तन्दूरी साँस, औरगैनिक राँगी, फलाहारी नमकीन का एक-एक नमूना संग्रहित किया। इस प्रकार कुल 12 नमूने संग्रहित किये गए। उपरोक्त सभी नमूनों को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। सहायक आयुक्त(खाद्य)-II महेन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी मौजूद रहे।
किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र
🔊 Listen to this किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्रहापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एचपीडीए द्वारा किसान हित में कराए गए कार्यों के प्रति…
Read more



























