हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को बंद गोभी से भरे एक कैंटर ने गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान गन्ना सड़क पर बिखर गया जबकि ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से भाग रहे कैंटर चालक को ट्रैक्टर चालक ने कड़ी मशक्कत कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने बताया कि गन्ने से लदा ट्रैक्टर सिंभावली शुगर मिल जा रहा था जिसे पीछे से आए कैंटर ने साइड मार दी और यह सड़क हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार नितिन गिल पुत्र देवेंदर गिल निवासी कुचेसर रोड शाहपुर जट ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर सिंभावली शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। बंद गोभी से भरे कैंटर ने जब ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारी तो ट्राली सड़क किनारे पलट गई और गन्ना बिखर गया। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक ने राहगीरों की सहायता से कैंटर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल
🔊 Listen to this लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बाईपास पर लूट की…
Read more


























