हापुड़ में बंद गोभी में भयंकर मंदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बंद गोभी के दामों में आई भयंकर मंदी से सब्जी उत्पादकों में रोष व्याप्त है और उन्हें लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। हापुड़ में गुरुवार को बंद गोभी के 65 किलो का बोरा 60 रुपए में बिका।
हापुड़ ब्लाक के गांवों में बंद गोभी की खेती बड़े पैमाने पर होती है और थाना हाफिजपुर के अतंर्गत बुलंदशहर रोड पर सड़क किनारे एक लम्बे-चौड़े प्लाट में संचालित अवैध सब्जी मंडी में बिक्री हेतु किसान बंद गोभी लेकर बिक्री हेतु आते है।
इस अवैध सब्जी मंडी में गुरुवार को करीब 300 ट्रैक्टर ट्रालियां बंद गोभी से लदी हुई पहुंची। खपत की मंडियों से मांग न होने के कारण गुरुवार को बंद गोभी के भाव 60 रुपए प्रति बोरा रह गए। एक बोरा में करीब 65 किलो बंद गोभी होती है। बंद गोभी के भावों में भयंकर मंदी के कारण किसानों को लागत मूल्य व भाड़ा भी नहीं मिल पा रहा है और अब बंद गोभी मवेशियों का चारा बन गई है।
सूत्र बताते है कि अवैध सब्जी मंडी से संचालक गैंग बना कर सब्जी उत्पादकों को लूट रहे है। किसानों ने अवैध सब्जी उत्पादकों को लूट रहे है। किसानों ने अवैध सब्जी मंडी बंद कराने की मांग की है।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953




























