हापुड़ सरकार का कौन होगा मुखिया












हापुड़ सरकार का कौन होगा मुखिया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  अगले वर्ष जनवरी-2023 में बनने वाली हापुड़ की सरकार का कौन मुखिया होगा, इसको लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। गत दो चांस से नगर पालिका परिषद हापुड़ पर भाजपा का कब्जा है और भाजपा सीट पर काबिज रहने के लिए पूरी तरह छटपटा रही है, परंतु इस बार लक्ष्य को भेदने के लिए भाजपा को चने चबाने होंगे। यह सीट भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के हापुड़ आगमन पर हापुड़ चेयरमैन पद के लिए 12 महिलाओं ने दावेदारी की थी। हापुड़ सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कई दावेदारों ने लखनऊ जाकर हाई कमान को अपना बायोडाटा सौंपा है। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा, बताया जा रहा है कि प्रत्याशी के चयन में उसकी छवि ही चयन का आधार होगा।

सूत्र बताते है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर दावेदारों की सूची में से आधे तो पहली सरसरी नजर से बायोडाटा देखने पर ही दौड़ से बाहर हो गए। हापुड़ की भूतपूर्व चेयरमैन सरोज सिंह व मालती भारती तथा जिला पंचायत की भूतपूर्व अध्यक्ष अमृता कुमार के कार्य काल की कुंडली खंगाली जा रही है। दूसरी ओर आरक्षण में बदलाव की सम्भावनाओं को भी देखा जा रहा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर चुनाव किला फतह करना टेढ़ी खीर होगा।

जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038









Related Posts

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित जे.पी. पब्लिक स्कूल, नवादा को आवश्यकता है शिक्षकों की… जहां विभिन्न पदों के लिए शिक्षक आवेदन कर…

Read more

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

🔊 Listen to this राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सत्यागृहमंडप, गाँधी स्मृति एंड दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली आज…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन
error: Content is protected !!