👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बैंकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाया और बैंकों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहां कुछ बैंकों में खामियां मिली। इसके बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर को नोटिस जारी किए हैं। बैंकों में गार्ड आदि की उचित व्यवस्था ना होने पर पुलिस ने बैंक कर्मियों को जागरूक किया है जिससे अप्रिय घटना को रोका जा सके।
गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि बैंकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बैंकों में व्यवस्थाओं को परखा जहां खामियां मिलने पर बैंकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
























