👁 1 views Views
देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के प्रथम स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को याद कर उन्हें अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, सुमन त्यागी, मुकेश त्यागी आदि गुरुवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में स्थापित शहीद स्तम्भ पर पहुंचे और देस के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत व उनकी पत्नी तथा अन्य सैन्य कर्मियों की एक साल पहले आज के ही दिन एक हैलीकाप्टर हादसे में निधन हो गया था।
























