हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एसआईबी की छापेमारी कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को गाजियाबाद से आई विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी की टीम ने पिलखुवा क्षेत्र की हाजी टैक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
हाजी टैक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पिलखुवा निवासी जावेद अहमद की है जहां बेडशीट बनाई जाती हैं। गाजियाबाद की विशेष अनुसंधान शाखा में डिप्टी कमिश्नर बीके दीपांकर की अगुवाई में 40 सदस्यीय टीम फैक्ट्री पर पहुंची और छापा मारा। पुलिस ने फैक्ट्री में व्यापारी के कार्यालय पर कब्जा जमा लिया और एसआईबी ने दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। जांच के आधार पर खरीद-फरोख्त व विभिन्न माध्यमों से करीब सवा करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करना सामने आया है जहां फर्जी बिल लगाकर टैक्स चोरी की जा रही थी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























