धौलाना में कचरा संग्रहण वाहन को दिखाई गई हरी झंडी, अब घर से ही उठेगा कचरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना कस्बे में भी अब सुबह-सुबह ‘गाड़ी वाला आया कचरा निकालो’ की आवाज सुनाई देगी। ग्राम पंचायत की गाड़ी खुद ही घर के बाहर कचरा लेने पहुंचेगी। इसको लेकर बुधवार को एडीओ पंचायत अलीमुद्दीन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिव शिवम पांडेय धौलाना ग्राम प्रधान अतीक अहमद ने गीला व सूखा कचरा संग्रहण करने की शुरुआत में डी एस टी ओ विनायक शर्मा द्वारा ई रिक्शा वाहन को हरी झंडी दिखाकार रवाना किया गया। ग्राम प्रधान अतीक अहमद ने कस्बे के लोगों से अपील करते हुए कहां जल्द ही ग्राम पंचायत धौलाना में जरूरत के हिसाब से कूड़ा कलेक्ट करने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। साथी ही कस्बे के लोगों से ग्राम पंचायत को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए आग्रह भी किया।
ग्राम सचिव ने बताया कि धौलाना ग्राम पंचायत के लिए भूमि चिन्हित कर ली गयी है। उन्होंने कस्बे के लोगों से अपील की सुबह के समय सभी वार्डों में कचड़ा उठाने वाली गाड़ी आने पर अपने घर के गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग थैलों में उस गाड़ी को तसल्ली पूर्वक सुपुर्द करने का कष्ट करें। सफाई कर्मचारियों को सफाई किट जिसमे जूते, जैकेट और गिलुब्स भी वितरित किए गए। इस दौरान धौलाना एडीओ पंचायत अलीमुद्दीन, ए डी ओ एस टी मनोज गौतम ग्राम सचिव खुशबू पांडेय, ग्राम प्रधान अतीक अहमद, वसीम अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
























