हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार की सुबह दूध से भरे एक कैंटर का टायर अचानक फट गया जिसके चलते कैंटर सड़क पर ही पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि राहगीर बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार दूध से भरा एक कैंटर बाबूगढ़ से साहिबाबाद जा रहा था। जैसे ही कैंटर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचा तो उसका टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर पर जाकर पलट गया। कैंटर का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की। वहीं कैंटर से दूध निकाल कर उसे सीधा कराया गया। इस दौरान केंद्र बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।






















