जीएसटी छापामारी की आशंका से हापुड़ में हड़बड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के 71 जनपदों में जीएसटी टीम की चल रही छापामारी से हापुड़ के व्यापारियों में भी हड़बड़ी मची है और उन्हें जीएसटी छापे का डर सता रहा है। हापुड़ में व्यापारी मंगलवार को चौकन्ना दिखाई दिए।
बता दें कि प्रदेश सरकार को इनपुट मिला है कि प्रदेश भर में टिम्बर, फर्नीचर, स्क्रैप, घी, तेल, हार्डवेअर, आयरन, स्टील व बर्तन व्यापारी बड़े पैमाने पर फर्जी बिलों का जमा खर्च करके सरकार से बड़े पैमाने आईटीसी क्लेम वसूल कर रहे है। यह छापामार अभियान समाप्त होने तक 100 करोड़ रुपए से अधिक की चोरी पकड़ी जा सकती है।
यह सर्व विदित है कि गत वर्ष में हापुड़ में गढ़ रोड, जरौठी रोड, दिल्ली रोड, मेरठ रोड, राधापुरी, फ्रीगंज रोड, श्रीनगर, रेलवे रोड, शिवपुरी, पटेल नगर, तारामिल कालोनी, पंजाबी कालोनी, इंद्रलोक कालोनी, स्वर्ग आश्रम रोड, गांधी गंज आदि इलाकों में बड़े पैमाने पर व्यवसायिक भवनों, गोदामों तथा आलीशानों बंगलों का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ है जिसमें कम से कम 25-30 अरब रुपए के बिल्डिंग मैटिरियल की खपत हुई है और यह मैटिरियल हापुड़ के सीमेंट, लोहा व पत्थर, सरिया, रेत, बदरपुर, रोडी, ईट आदि व्यापारियों ने सप्लाई किया है जिस पर अरबों रुपए की जीएसटी चोरी की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
जनपद हापुड़ में तो बाकायदा खनन के माल की मंडी लगती है जिनके पास माल पहुंचाने के सैकड़ों संसाधन उपलब्ध है।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522

























