👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने अर्जुन नगर में स्थित पीएचसी को बंद कर दिया है। यहां प्रतिदिन 7 से 10 मरीज ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे थे। अस्पताल में पांच चिकित्सकों का स्टाफ था जिन्हें मजीदपुरा अटैच कर दिया गया है। सीएमओ ने यह फैसला अर्जुन नगर के पीएचसी केंद्र के पिछले तीन महीने के रिकॉर्ड के आधार पर लिया है। बता दें कि पीएचसी किराए पर चल रहा था जहां किराए और स्टाफ के वेतन के साथ-साथ लाखों रुपए हर महीने खर्च हो रहा था। ऐसे में सीएमओ ने निरीक्षण कर तीन महीने का रिकॉर्ड देखा और पीएचसी अर्जुन नगर को बंद कर दिया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























