हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सीमेंट चोरी करने का मामला सामने आया है। यहां ठेकेदार के स्टाफ ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कॉविड वार्ड के निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के लिए आया सीमेंट खुले में ही पड़ा था। ऐसे में एक व्यक्ति शनिवार को आटो में सवार होकर सीमेंट के कट्टे लेने पहुंचा। ऑटो चालक से आरोपी यह कहकर उसे लाया कि ये सीमेंट के कट्टे उसे सिवाय तक ले जाने हैं। जिस समय आरोपी सीमेंट के कट्टे ऑटो में लाद रहा था तो उसे ठेकेदार के स्टाफ ने देख लिया जिसने उसे रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
























