गरिमा व ईशा की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन खिताब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय बालक व बालिकाओं की जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह, डीपीआरओ हापुड़ एवं विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया।
खेले गए मैचों में बालिकाओं के एकल वर्ग में जेसिका चौधरी विजेता तथा दीक्षा मंडेर उपविजेता तथा बालकों के एकल में देव प्रताप सिंह विजेता तथा आर्यन पुनिया उपविजेता रहे। बालिकाओं के डबलस में गरिमा सिंह एवं ईहा यादव की जोड़ी विजेता रही तथा जेसिका चौधरी एवं काजल सैनी की जोड़ी उपविजेता रही। बालकों के डबल्स वर्ग में आर्यन पुनिया एवं कार्तिक गोयल की जोड़ी विजेता तथा उपनिषद चौधरी एवं आदित्य सिंह की जोड़ी उपविजेता रही। मधु अवस्थी, उप क्रीड़ा अधिकारी हापुड़ ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आए हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























