हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव अटूटा में गुरुवार को 10 फीट लंबा अजगर निकला आया जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा और राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि गुरुवार को अटूटा में पाइप फैक्ट्री रोड पर लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी। 10 फीट लंबे अजगर को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। ऐसे में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने मशक्कत कर अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। बताते चलें कि जनपद के विभिन्न हिस्सों में अजगर निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। जिले के विभिन्न गांवों में अजगर निकलने से ग्रामीणों, किसानों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। अजगर कई बार पालतू जानवरों का भी शिकार करते हैं। वहीं गुरुवार को जब ग्रामीणों और अजगर का आमना-सामना हुआ तो गांव वालों ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
























