मैनेजर अनुराग की मौत का मामला: भट्टी से मिला पिछला फास्फोरस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव नगला उदयरामपुर में स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में हुई अनुराग त्यागी की मौत के मामले में फॉरेंसिक टीम को लोहा गलाने वाली फैक्ट्री की भट्टी से फास्फोरस यानी पोटाश मिला है जिसे टीम ने जांच के लिए इकट्ठा कर लिया है। सैंपल से यह सिद्ध हो सकता है कि भट्टी में मानव शरीर पिघल गया था। हालांकि यह अनुराग त्यागी का था इसके लिए पुलिस बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
बता दें कि 25 नवंबर को गाजियाबाद के गांव सिहानी निवासी अनुराग त्यागी की खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की लोहा गलाने वाली फैक्ट्री की भट्टी में गिरकर मौत हो गई थी। उस समय भट्टी का तापमान 1600 डिग्री था। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक आरिफ समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। भट्टी के लगी आग को शांत होने में कुछ दिन लग गए। ऐसे में फॉरेंसिक टीम को पोटाश मिला है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
























